मैक्स इंडिया फाउंडेशन की ओर से पांच दिवसीय ‘फ्री आर्टिफिशियल लिंब (कृत्रिम अंग) और पोलियो कैलीपर्स कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है।
एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कंपनी की चीफ एक्जीक्यूटिव मोहिनी दलजीत सिंह ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कैंप का आयोजन सोहाणा स्थित गुरुद्वारा गुर शब्द प्रकाश, अकाल आश्रम में सात से 11 अप्रैल तक किया जाएगा।
मोहिनी ने बताया कि कैंप का उद्देश्य वंचित लोगों को कृत्रिम अंग और पोलियो कैलीपर्स मुफ्त प्रदान करना है। प्रत्येक अंग और कैलीपर को महावीर विकलांग सहायता समिति, नई दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जाएगा।
मरीजों को कैंप में ही इन अंगों का उपयोग करने और इसके लिए मानसिक और भावनात्मक तौर पर तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।