फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कार से टक्कर मारी, फिर ठीक कराने के बहाने ले उड़े एक्टिवा, आप भी रहे सावधान

Tue, 25 Jun 2019 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना के गांव रनीयां के साथ रांग साइड से आ रही एक कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने कहा कि वह एक्टिवा ठीक करवा देगा।

विज्ञापन


उसने अपने साथी को एक्टिवा देकर भेजा। कार सवार का साथी युले रास्ते में उतार कर खुद एक्टिवा लेकर फरार हो गया। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने जगदेव सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव रनीयां के रहने वाले जगदेव सिंह ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर दवा लेने के जा रहा था। रास्ते में गलत दिशा से आ रही एक कार ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। कार के अंदर से तीन लोग बाहर निकले। उन्होंने कहा कि वह उसकी एक्टिवा ठीक करवा देगें। इसके बाद दो लोग कार में बैठ कर चले गए। 
विज्ञापन


तीसरा व्यक्ति उसके साथ एक्टिवा ठीक करवाने के लिए चल पढ़ा। व्यक्ति एक्टिवा चला रहा था। वह पीछे बैठा हुआ था। कुछ दूर जाकर व्यक्ति ने एक्टिवा रोकी और उसे नीचे उतार कर कहा कि वह अपने साथी को देख कर आता है। 

इसके बाद आरोपी एक्टिवा लेकर आलमगीर की तरफ फरार हो गया। एएसआई रणजीत सिंह ने बताया घटनास्थर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है ताकि कार का नंबर पता चल सके। इसके बाद आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है। फिलहाल जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें