फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा, सिंगापुर और दुबई का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कनाडा, सिंगापुर और दुबई में वर्क वीजा लगवाने के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में 9 लोगों से 14.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-34 स्थित फ्यूचर वर्ल्ड के सदस्य राम नारायण और ग्लोबल इमीग्रेशन कंसल्टेंट के बलविंदर सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुखबीर सिंह ने बताया कि वह पंजाब के मुक्तसर साहिब स्थित मलोट के गांव लोहारा निवासी हैं। बीते वर्ष उनका संपर्क राम नारायण से हुआ था। आरोप है कि राम नारायण ने कनाडा का वीजा वर्क लगवाने के नाम पर 10 लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। उनसे संपर्क कर कई बार रुपये वापस मांगने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, दूूसरे मामले में लुधियाना के शिमलापुरी स्थित जुझार नगर के रहने वाले भूपिंदर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनका संपर्क चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित ग्लोबल इमीग्रेशन कंसल्टेंट के बलविंदर सिंह समेत अन्य सदस्यों से हुई। आरोप है कि इन लोगों ने दुबई और सिंगापुर में वर्क वीजा लगवाने के नाम उनसे और सात अन्य लोगों से 55-55 हजार रुपये कुल 4 लाख 40 हजार की धोखाधड़ी कर ली है, लेकिन अब न तो रुपये वापस किया जा रहा है और न ही उन्हें वर्क वीजा दिया जा रहा है। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आईपीसी 420, 120बी और इमीग्रेशन 24 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें