फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में रूम ऑटोमेशन का काम करने के नाम पर 6 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने न्यू दिल्ली की एक कंपनी के लोगों के खिलाफ 6 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज किया है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के रहने वाले अक्षय ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका उनके होटल में डेढ़ सौ कमरों में रूम ऑटोमेशन के लिए सॉफ्टेवयर और हार्डवेयर इंस्टॉल करने थे। इसके लिए न्यू दिली की कंपनी इंजीनियर ब्रिग्रिंग टेक्नोलोजी के साथ 16 मार्च 2019 को करार हुआ था। इसके लिए आरोपी ने तीन किस्तों में रुपये मांगे थे। अक्षय ग्रोवर ने को पहली किशत के तौर पर 6 लाख रुपये चेक के जरिए दिए। इसके बाद आरोपी अक्षय ग्रोवर को लारे लगाते रहे। 16 महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो उनके रुपये वापस किए और न ही कमरों में रूम ऑटोमेशन का काम किया। जिसके बाद अक्षय ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन की महिला के साथ 8 लाख की ठगी
सेक्टर-26 थाना पुलिस ने फ्लैट को बेचने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगी के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहपचान मनिमाजरा पिपली वाला टाउन निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। सेक्टर 26 स्थित न्यू पुलिस लाइन की इंदू खोखर ने पुलिस को शिकायत दी ढकौली में स्थित एक फ्लैट के खरीद फरौद को लेकर हरपाल सिंह ने उनके साथ आठ लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें