फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने जिंदादिल कहा, पति बोला लंगड़ी

Thu, 31 Jul 2014 02:17 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
'इंडियाज गॉट टैलेंट 5' के सेट पर जिस शुभरीत का डांस देखने के बाद सलमान ने टि्वटर अकाउंट में उसकी तारीफों के पुल बांधे थे, उसी शुभरीत को शादी के बाद पति से लंगड़ी जैसे शब्द सुनने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक सड़क हादसे में डॉक्टरों की लापरवाही से संगरूर की शुभरीत ने अपना बायां पांव खो दिया, लेकिन फिर भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा।

शुभरीत इंडियाज गॉट टैलेंट 5 में तीसरी पॉजीशिन पर रही। सलमान खान ने शुभरीत की डांस के प्रति लगन और हुनर को देखते हुए 13 जनवरी, 2014 को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था - वाह यार (वैल डन)... हैट्स ऑफ...कमाल है (ग्रेट)।

अपनी फिल्म 'हाईवे' के प्रमोशन के सिलसिले में इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर पहुंची आलिया भट्ट शुभ की परफॉरमेंस को देखकर दंग रह गई।

धोखे से रचाई यश ने शादी

शुभरीत की शादी 05 जून 2014 को मालेरकोटला में यश मक्कड़ से हुई। यश मोहाली में जिम चलाता है और चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में परिवार सहित रहता है। संगरूर में प्रेस कांफ्रेंस में शुभरीत ने पति के जुल्मों की दास्तां बयान की।

शुभरीत ने आरोप लगाया कि यश मक्कड़ में उसे धोखे में रखकर शादी की। यश ने उससे झूठ बोला कि उसके माता-पिता लंदन में रहते हैं और शादी को तैयार नहीं होंगे।

शादी के बाद राज खुल गया। उसे पता चला कि उसके मां-बाप चंडीगढ़ में रहते हैं। यश उसे मोहाली में एक किराये के मकान में ले आया। उस घर का किराया वह ही देती है। यश ने उसके खाते से 1.45 लाख रुपये निकलवा लिए, अब 6 लाख रुपये और मांग रहा है। जब उसने मना किया तो यश ने उसे लंगड़ी कहा। 21 जुलाई को यश घर का सामान लेकर चला गया।

22 जुलाई को जब वह यश से मिलने गई तो उसे जिम से निकाल दिया गया। मोहाली पुलिस तक बात पहुंची तो लिखित में दोनों से मिलकर रहने का समझौता हुआ, लेकिन यश घर नहीं आया।

उम्र बढ़ाकर बताई और रचा ली शादी

शुभरीत ने आरोप लगाया कि यश ने अपने उम्र को लेकर भी उससे झूठ बोला। शादी के समय उसने बताया था कि उसकी आयु 28 साल है, लेकिन बाद में उसके पेनकार्ड से पता चला कि उसकी आयु 21 साल है। उसने मेरी आयु 29 साल होने के कारण अपनी आयु बढ़ाकर बताई थी।

प्रेस कांफ्रेंस के बाद घर पर ताला
प्रेस कांफ्रेंस के बाद जब सेक्टर 22 में रहती उसकी फैमिली से बात करने की कोशिश की गई तो वहां कोई नहीं मिला। घर पर ताला लगा था। पड़ोसियों का कहना है कि बुधवार सुबह तक तो सब यहीं थे।
विज्ञापन

ये हैं शुभरीत का जज्बा

5 नवंबर, 2009 में चंडीगढ़ में शुभरीत एक हादसे में घायल हो गई थी। इन्फेक्शन फैलने के चलते उसकी एक टांग काटनी पड़ी थी। शुभरीत डांस सिखाती हैं। उनका मैसेज है- ''मेरी तरह जो भी लोग डांस करना चाहते हैं, वह मुझ से संपर्क कर सकते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि अपंग होने से बेहतर जिंदगी को खत्म करना ज्यादा ठीक है, लेकिन दोस्तों जिंदगी बेहद शानदार है, यह एक बार मिलती है इसलिए एन्जॉय कीजिए''।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें