फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, शहर को हेल्थ सेक्टर में मिलेंगे 5 तोहफे

Thu, 31 Jul 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-50-सी में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 1.25 एकड़ जमीन हेल्थ इंस्टीट्यूशन के नाम से रिजर्व की है। यह सेंटर सरकारी क्षेत्र में देश का पहला ऐसा सेंटर होगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार गुटका या तंबाकू के उत्पाद खाने से देश भर में कई लोगों की मौत ओरल कैंसर से हो रही है। लेकिन, चंडीगढ़ और इसके आसपास ओरल कैंसर के इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।
Trending Videos

डेंटल इंप्लांट सेंटर

प्रशासन की प्लान अप्रूवल कमेटी ने ओरल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर बनाने के साथ डेंटल इंप्लांट सेंटर बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। डेंटल इंप्लांट सेंटर अभी सेक्टर-45 की पोली क्लीनिक में चल रहा है और यहां हर रोज दूर दूर से मरीज आते हैं। सेक्टर-50 सी में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर के बनने के बाद डेंटल इंप्लांट सेंटर को भी इसी जगह में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

प्वाइजनिंग केयर सेंटर

यूटी प्रशासन की प्लान अप्रूवल कमेटी ने सेक्टर-16 स्थित जीएमएचएस में प्वाइजनिंग केयर सेंटर बनाने की भी मंजूरी दे दी है। प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले काफी बढ़ रहे हैं।

अभी तक देश में ऐसा कोई सेंटर नहीं है जहां जहर खाने वालों का इलाज हो सके। इसके साथ ही जीएमसीएच में स्कूल ऑफ मेडिकल लैब टेक्निशयन डिग्री कोर्स भी शुरू होगा। 

आर्थो ट्रॉमा सेंटर

यूटी प्रशासन सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन के पास आधा एकड़ जमीन पर चार मंजिला आर्थो ट्रॉमा सेंटर भी बनाएगा। यह सेंटर 100 बेड का होगा। इस सेंटर के निर्माण की मंजूरी भी दे दी गई है।
विज्ञापन

न्यूरो क्रिटिकल केयर यूनिट

इसके साथ ही सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में न्यूरो क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार किया जाएगा जहां नवजात शिशु के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था होगी। साथ ही कार्डिटक केयर यूनिट भी स्थापित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें