फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये फेरारी 8 लाख में हमारी, कीजिए शान की सवारी

Sun, 15 Jun 2014 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन हाउस में जैविक खेती के लिए अपनी किस्म का खास फेरारी ट्रैक्टर इस क्षेत्र में पहली बार चंडीगढ़ में प्रदर्शित किया गया। आठ लाख की कीमत का यह ट्रैक्टर के-30 आकार में काफी छोटा।
विज्ञापन


इसका 2600 हॉर्स पॉवर का इंजन चालीस मिनट में एक एकड़ की जुताई कर सकता है। सेक्टर-34 में वीरवार को टार्क फार्मास्युटिकल्स के प्रबंध निदेशक पीएस चटवाल को यह ट्रैक्टर सौंपा गया।

जैसा बाग वैसी मशीन

मोटर स्पोर्ट्स सर्किट में फर्राटा भरने वाली फेरारी की तरह ही इस ट्रैक्टर में भी कई खूबियां हैं। इसमें कई तरह की ट्रिलिंग ऑप्शन हैं। ग्रीन हाउस में जिस तरह के बाग की आपको जुताई करनी है, उसी के मुताबिक ट्रिलिंग मशीन आप सेट कीजिए और ट्रैक्टर दौड़ाते रहिए।

ये हैं के-30 के खास फीचर

आकर्षक लुक, ड्राइविंग के लिए एडजस्टेबल सीट, स्टाइलिश फेडर छोटा क्लच और ब्रेक पैडल, डिजिटल आवर मीटर, पावर स्टीयरिंग, गियर लिवर कंट्रोल्स और प्रोजेक्शन हैड लैंप, आल टाइम 4 व्हील ड्राइव, टर्निंग रेडियस के लिए फ्रंट इंजन माउंटिंग, गियर बाक्स में 8 आगे चलने के लिए और 4 रिवर्स स्पीड गियर,रियर पावर टेक आफ 540 आरपीएम पर गियर बाक्स से सिंक्रोनाइज्ड।
विज्ञापन

ये कहना है अधिकारी का

इटली में निर्मित फेरारी के-30 ट्रैक्टर की खूबी है कि इसमें कार्बन उत्सर्जन काफी कम है। यह डीजल से चलता है फिर भी धुआं नाममात्र निकलता है, क्योंकि इसका रिसाइकिलिंग प्रोसेस काफी शक्तिशाली है। अपने इन्हीं गुणों आकार की वजह से यह ट्रैक्टर ग्रीन हाउस के मुफीद है।
-एस श्रीधर, सीईओ, एस्कार्ट्स एग्रो मशीनरी, टार्क फार्मास्युटिकल्स
 
हम पहला ट्रैक्टर लाए हैं: चटवाल
टार्क फार्मास्युटिकल्स फेरारी का पहला ट्रैक्टर चंडीगढ़ में लाएं हैं। इसका उपयोग जैविक खेती में होगा। इटालियन तकनीक से विकसित यह ट्रैक्टर नया अनुभव देगा। बद्दी और लालड़ू के ग्रीन हाउस में इसकी मदद से खेती होगी।
- पीएस चटवाल, प्रबंध निदेशक,
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें