फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दोस्त की हत्या कर पटियाला की राव में शव फेंकने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास गांव के पुल के पास शराब पीने के बाद 25 वर्षीय युवक आकाश की हत्या कर उसका शव पटियाला की राव में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन महीने बाद चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास कच्ची कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय आर्यन उर्फ नोनी को गिरफ्तार किया है जो वारदात के बाद से भागा था। इससे पहले पुलिस इस मामले में सोनू उर्फ बंटी, सूरज उर्फ कांचा और हर्ष उर्फ चुन्नी लाल को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों ने 15 अक्तूबर की रात शराब पीने के दौरान आकाश की बेरहमी से हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पटियाला की राव में फेंक दिया और इसके बाद पास के पार्क में बैठकर दोबारा शराब पी। आकाश 15 अक्तूबर की रात से लापता था और 18 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। मृतक के परिजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। मामले में पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें