फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद भगवंत मान की पहल से इन परिवारों में लौटी खुशी, अर्मीनिया में फंसे चार युवक पंजाब लौटे

Sun, 10 Feb 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान - फोटो : File Photo
विज्ञापन

धोखेबाज एजेंट का शिकार होकर अर्मीनिया में फंसे चार पंजाबी युवक शनिवार को आप सांसद भगवंत मान के प्रयास से सकुशल पंजाब लौट आए। रोजगार की तलाश में विदेश गए इन चार युवकों ने पंजाब पहुंचने के बाद अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि धोखेबाज एजेंट के झांसे में वे अर्मीनिया पहुंचकर फंस गए, जहां से उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भगवंत मान से अपील की। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने तुरंत प्रयास शुरू किए और चारों युवकों को 3-4 दिन में ही वापस लाने में सफल हो गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर उक्त युवकों को लेने पहुंचे उनके परिजनों ने मान का आभार जताया। आप मुख्यालय से जारी बयान में मान ने कहा कि पंजाब में सक्रिय फर्जी ट्रेवल एजेंट ने उक्त चारों युवकों को अपने जाल में फंसाया और विदेश में मोटा वेतन और वर्क परमिट दिलाने का भरोसा दिलाया। 

झांसे में आए चारों युवकों को फर्जी ट्रैवल एजेंट ने अर्मीनिया पहुंचा दिया लेकिन वहां पहुंचते ही एजेंट अपने वादे से मुकर गया और युवकों को न तो काम दिलाया और न ही उनके लिए कोई व्यवस्था की। विरोध करने पर एजेंट इन युवकों से मारपीट करने लगे। बचाव का कोई रास्ता न निकलता देख इन युवकों ने सोशल मीडिया पर भगवंत मान से मदद की अपील की। 
विज्ञापन


इस पर मान ने तुरंत विदेश मंत्रालय से संपर्क करके चारों युवकों को भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए। मान ने कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे सरकार की जनविरोधी नीतियां हैं, जिनके कारण बेरोजगार युवक रोजगार तलाशने के लिए विदेशों में जा रहे हैं। उन्होंने चारों युवकों के सकुशल लौटने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी आभार जताया, जिनके दबाव में फर्जी ट्रेवल एजेंट पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें