फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चार ट्रक जब्त, 25 दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मनीमाजरा मोटर मार्केट में अभियान चलाकर बूथों के खाली पड़े प्लॉटों पर दुकानदारों के कब्जे को हटाया। इस दौरान दस्ते ने चार ट्रकों को जब्त किया है। इस अभियान में 30 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी भी शामिल थे। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले 25 दुकानदारों के चालान भी काटे गए।नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर शंभू राठी के निर्देश पर शुरू किए गए अभियान में अतिक्रमण हटाओ दस्ते के अधिकारियों में जोनल इंचार्ज अवतार गोगिया, एरिया इंस्पेक्टर ललित त्यागी और सब इंस्पेक्टर साहिल भोला के अलावा रोड विंग के एसडीओ अखिल धीमान, जेई अंकित व्यास व उनकी टीम शामिल थी। टीम ने पहले मनसा देवी रोड पर जामा मस्जिद के साथ बनी शोरूम की मार्केट की पार्किंग में सड़क पर रिपेयर किए जा रहे तीन ट्रकों को जब्त किया। एक ट्रक मोटर मार्केट से जब्त किया। इसके अलावा मोटर मार्केट में खाली पड़े बूथों के करीब 40 प्लाटों पर दुकानदारों के कब्जे को हटाकर वहां पड़ा सामान जब्त कर लिया। इनमें कुछ प्लॉट मनीमाजरा बस स्टैंड के पीछे बूथ मार्केट और कुछ मोटर मार्केट में बिजली दफ्तर के पास बूथ मार्केट में थे। टीम ने यहां पर अतिक्रमण करने वाले 25 दुकानदारों का चालान किया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक न उठाने पर रोष
अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओर से जामा मस्जिद के नजदीक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के लंबे समय से खड़े एक दर्जन से ज्यादा ट्रकों और उनके ऊपर पड़े कबाड़ आदि को नहीं हटाने पर स्थानीय दुकानदारों ने नाराजगी जताई। स्थानीय दुकानदारों और मैकेनिकों का कहना है कि यह उनके साथ भेदभाव है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के डंप पड़े ट्रकों को हटाने के लिए जामा मस्जिद के सदस्य और कांग्रेस नेता इमरान मसूरी ने कई बार नगर निगम कमिश्नर और पुलिस से गुहार भी लगाई लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें