फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एकतरफा मुकाबले में पंजाब ने नामीबिया को 10 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नामीबिया दौरे पर गई पंजाब की युवा टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। तीसरे वनडे मैच में नामीबिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पंजाब ने 14.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 149 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। मयंक ने पहले शानदार गेंदबाजी की और फिर प्रभसिमरन-अनमोलप्रीत ने एकतरफा अंदाज में टीम के लिए रन बनाए।
विज्ञापन


तीसरे वनडे मैच में नामीबिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब के गेंदबाजों ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया और वे 39.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गए। माइकल वान ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट मयंक मार्कंडेय ने हासिल किए, जबकि सिद्धार्थ कौल और सनवीर सिंह ने 2-2 विकेट लिए। आराध्य शुक्ला, रमनदीप सिंह और जस इंदर सिंह ने टीम के लिए 1-1 विकेट चटकाया।

जवाब में उतरी पंजाब की टीम को ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दी। प्रभसिमरन सिंह लय में लाैटे और अनमोलप्रीत सिंह के साथ एकतरफा अंदाज में रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने टीम पंजाब को झटका नहीं लगने दिया और 14.1 ओवर में 149/0 रन बनाकर टीम की जीत पक्की कर दी। प्रभसिमरन सिंह ने 49 गेंद पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। वहीं, अनमोलप्रीत सिंह ने 36 गेंद पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें