फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाले में चार टीचर और हुए सस्पेंड

Mon, 26 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती घोटाले में शिक्षा विभाग ने सोमवार को और चार सरकारी टीचरों को सोमवार को सस्पेंड कर दिया। विभाग ने यह कार्रवाई मामले की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की जांच रिपोर्ट आने के बाद की है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी इसी मामले में एक टीचर को विभाग सस्पेंड कर चुका है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार शिक्षक भर्ती घोटाले में एसआईटी की ओर से गिरफ्तार किए गए संदीप कुमार, देवेंदर, नवीन और सतिंदर हुड्डा को सस्पेंड कर दिया गया है।

 सुशीला राणा को विभाग ने पिछले सप्ताह ही सस्पेंड कर दिया था। वहीं विभाग ने अपनी रिपोर्ट विजिलेंस विभाग को सौंपी है। इसमें अन्य संदिग्ध शिक्षकों के बारे में जानकारी है। इनकी नियुक्ति पर भी विभाग ने संदेह जताया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस के अनुसार मामले में अभी और भी टीचरों की गिरफ्तारी होनी है। पुलिस के पास ऐसे 25 शिक्षकों की सूची है। अभी घोटाले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

यह है मामला
यूटी शिक्षा विभाग में पिछले वर्ष 1150 जेबीटी और टीजीटी शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इसके बाद विजिलेंस जांच में सामने आया था कि भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से तीन दिन पहले ही पेपर परीक्षार्थियों के हाथों में था। 

इसके लिए दलालों ने परीक्षार्थियों से सात-सात लाख रुपये लिए थे। पंजाब विजिलेंस की पूछताछ में आरोपी दिनेश ने कबूला था कि टीचर भर्ती घोटाले में धांधली हुई है। इसके बाद पंजाब विजिलेंस ने एक रिपोर्ट बनाकर यूटी प्रशासन और पुलिस को भेजी थी और मामले की छानबीन करने को कहा था। शिक्षक भर्ती घोटाले के सामने आने पर यूटी पुलिस ने एसआईटी गठित की थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें