फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सभी केंद्र... खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की चार संपत्तियां अटैच, एक साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो हजार करोड़ रुपये के खाद्य परिवहन घोटाले में विजिलेंस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/लुधियाना। दो हजार करोड़ रुपये के खाद्य परिवहन घोटाला मामले में पंजाब विजिलेंस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला की चार संपत्तियां अटैच की हैं। इसके साथ ही उनके एक साथी अनुराग बत्रा को गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस का आरोप है कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले के मामले में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ने काफी प्रॉपर्टी बनाई है। जांच अधिकारियों के अनुसार कुल 12 संपत्तियां गैर कानूनी तरीके से बनाई गई हैं। इनमें से विजिलेंस ने चार अटैच कर ली हैं, शेष अन्य आठ पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस सरकार के समय में यह घोटाला हुआ था, जिसमें पूर्व डिप्टी डायरेक्टर को लुधियाना कोर्ट की ओर से पहले ही पीओ घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन




इन संपत्तियों की हुई पहचान
जांच में पता लगा कि राकेश कुमार सिंगला ने लुधियाना के गुरु अमरदास नगर में एक प्लाॅट (298/66 गज), भाई रणधीर सिंह नगर में 150-150 गज के प्लाॅट, राजगुुरु नगर में एक मकान नंबर-164-ए (300 गज) और एक फ्लैट (क्षेत्र 193.60 गज) नंबर-304, कैटेगरी-ए दूसरी मंजिल, आरसीएम पंजाब, सहकारी सभा गजटेड अफसर, सेक्टर-48-ए चंडीगढ़ में पांच संपत्ति खरीदी थी। राकेश सिंगला ने सभी संपत्ति 1 अप्रैल, 2011 से 31 जुलाई, 2022 के दौरान पत्नी रचना सिंगला के नाम पर खरीदी थी। आरोपी राकेश सिंगला ने पत्नी रचना सिंगला और बेटे स्वराज सिंगल के नाम पर खरीदी गई 6 अन्य प्रॉपर्टी का भी पता लगाया है।



पूर्व मंत्री को ईडी ने किया था गिरफ्तार
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु 2017 से 2022 तक पंजाब में कांग्रेस की सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे। उन पर आरोप है कि उनके रहते अनाज ढुलाई के लिए हुए टेंडर आवंटन में करीब दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने की बात सामने आई थी। इस मामले में 2022 में आशु करीब छह माह तक पटियाला जेल में भी बंद रहे थे। पूर्व मंत्री आशु को ईडी ने इस मामले में फिर गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जेल में ही बंद हैं।
विज्ञापन




बत्रा ब्लैक मनी को करता था व्हाइट
विजिलेंस ने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला के साथी अनुराग बत्रा को भी दबोचा है। आरोपी को लुधियाना कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि अनुराग बत्रा फार्मास्युटिकल कंपनी चलाता था। इस घोटाले में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर अपना कालाधन बत्रा की फार्मास्युटिकल कंपनी के जरिए पैसों को व्हाइट कराता था। इस मामले में 16 अगस्त, 2022 को विजिलेंस ने केस दर्ज किया था, जिसमें अनुराग बत्रा का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें