अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहले मामले में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस पास रघवीर सिंह निवासी गांव हरदासपुर ने बयान दिया कि उसकी मौसी का लड़का पवितर सिंह बाइक पर अर्बन एस्टेट फेज तीन की लाइटों के पास से जा रहा था।
इसी बीच तेज रफ्तार वरना कार के चालक ने बाइक में टक्कर मारी। इस हादसे में गंभीर घायल पवितर सिंह की इलाज के दौरान सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे केस में दर्शन सिंह निवासी गांव थूही ने थाना अर्बन एस्टेट पुलिस पास बयान दिया कि उसका दोस्त गुरविंदर सिंह स्कूटर पर सवार होकर बत्तियों वाला चौक अर्बन एस्टेट के पास से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक दपिंदर सिंह ने स्कूटर में टक्कर मारी। घायल गुरविंदर सिंह की इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई।
तीसरे केस में रणवीर सिंह निवासी गांव जंगपुरा ने थाना बनूड़ पुलिस पास बयान दिया कि उसका चाचा हरदेव सिंह निवासी गांव जंगपुरा थ्रीव्हीलर पर सवार होकर जीरकपुर से बनूड़ साइड जा रहा था। कराला के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने थ्री व्हीलर में टक्कर मारी। इस हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि बाकी चार सवारियों के चोटें लगीं।
चौथे केस में हरप्रीत सिंह निवासी गांव गज्जूमाजरा ने थाना पसियाना पुलिस पास बयान दिया कि उसका पिता मुख्तियार सिंह स्कूटर पर सवार होकर गांव के पास से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार आई 20 कार ने स्कूटर में टक्कर मारी। घायल पिता को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।