चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों पर बेवजह घूम रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ डीसी के नियमों की अवहेलना करने पर बनती धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
कोरोना केस के बढ़ते हालातों का देखकर चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में लॉकडाउन लगाया है। वीरवार को अलग-अलग थाना पुलिस अपने क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-26 थाना पुलिस ने एक, सेक्टर-36 थाने ने एक, सेक्टर-31 थाना और मलोया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को बेवजह घूमने पर गिरफ्तार किया है। लॉकडाउन से संबंधित प्रमाण मांगने पर जब ये नहीं दिखा नहीं सके तो पुलिस इन्हें पकड़कर संबंधित थाने ले गई। उनके खिलाफ आईपीसी 188 के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए सभी व्यक्तियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।