फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में विस चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इनेलो के 4 पूर्व विधायक जेजेपी में शामिल हुए

Fri, 06 Sep 2019 10:01 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इनेलो के 4 पूर्व विधायक जेजेपी में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इनेलो के पूर्व विधायक दल के नेता राजदीप फोगाट समेत चार पूर्व विधायकों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दिल्ली स्थित जेजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय 18, जनपथ में राजदीप फोगाट के साथ पूर्व इनेलो विधायक नैना सिंह चौटाला, पिरथी सिंह नंबरदार और अनूप धानक ने जेजेपी नेता एंव पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजदूगी में जेजेपी का दामन थामा। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने चारों पूर्व विधायकों को जेजेपी का झंडा थमाते हुए उनका स्वागत किया और कहा कि सभी को उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन


इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन चारों पूर्व विधायकों ने अपने विधायक पद व इनेलो की प्राथमिक सदयस्ता से इस्तीफा देकर आज औपचारिक तौर पर जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की हैं। उन्होंने कहा कि अब आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चारों पूर्व विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी जिन्हें ये बखूबी निभाने का काम करेंगे।

वहीं इनके अलावा फरीदाबाद जिले में इनेलो के बीसी सेल के अध्यक्ष एवं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेश वर्मा और दादरी जिले से रिटायर्ड टेक्निकल ऑफिसर साधु राम चौधरी भी दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें