फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, मरने वालों में बुजुर्ग महिला और 3 बच्चे शामिल

Sat, 17 Nov 2018 12:26 PM IST
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मरने वालों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब सभी कमरे में सो रहे थे। मृतकों की पहचान राजबाला (75), दिवांशु (17), आयुश (12) और किशोरी ऐश्वर्या (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हत्यारोपी ने चारों की कनपटी और मुंह पर दो-दो गोलियां मारी हैं। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मृतक महिला राजबाला के भाई सुरेशपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से 9 कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हत्या की सूचना मिलते ही सीपी चारू बाली, डीसीपी अभिषेक जोरवाल समेत कई थानों की पुलिस, फारेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, परिवार को सांत्वना देने के लिए घटनास्थल पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी पहुंचे। गांव वालों को हत्या की जानकारी सुबह उस वक्त लगी जब उनके घर पर करीब साढ़े छह बजे गांव का एक स्कूल मास्टर दूध लेने के लिए आया।
विज्ञापन


बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह राजबाला के भाई सुरेशपाल को बुलाकर लाया जोकि घर से थोड़ी दूर बैठका में सोए हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है, जबकि स्टोर, जिसमें कुत्ते बंधा था उसका दरवाजा गली की तरफ वाला खुला था। इसके बाद वह घर के अंदर गए, लेकिन भीतर का मेन गेट बंद था। इस पर दरवाजा कूदकर वह घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी बहन व बच्चों की लाश खून से लथपथ पड़ी हैं। उन्होंने घटना की जानकारी बेटे मोना और पुलिस को दी।            
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें