फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: अलग- अलग हादसों में 6 की मौत, कई घायल

Thu, 15 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
हादसे का शिकार बनी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली में अलग अलग हुए हादसों में चार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पहला हादसा जगतपुरा टी प्वाइंट पर मंगलवार को हुआ था। संजीव कुमार अपने घर जगतपुरा ऑटो से जा रहे थे। जब ऑटो जगतपुरा टी प्वाइंट पर पहुंचा तो तेज रफ्तार इनोवा कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो पलट गया।
विज्ञापन


साथ ही ऑटो में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोग पहुंच गए। आरोपी चालक अपनी कार से घायल संजीव कुमार को फोर्टिस अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद कार चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 


दूसरा हादसा बनूड़ से लांडरां की तरफ जा रही सड़क पर हुआ। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दो परिवार बनूड़ से लांडरां की और जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार गलत दिशा से गुजरी। उसने पहले एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया। हादसे में बाइक सवार बलजीत कौर व तरसेम सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। इस बीच दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर बलजीत कौर की मौत हो गई। जबकि तरसेम सिंह की दोनों टांगे व दोनों हाथों फैक्चर आए। 
विज्ञापन


उन्हें जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। इसके बाद ऑल्टो ने दूसरी बाइक पर जा रहे उनके रिश्तेदार वचित्र कौर व दर्शन सिंह को भी टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों भी घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि ऑल्टो चालक कार छोड़कर फरार हो गया था। सोहाना थाने की पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रकों ने दो युवकों की जान ली

हादसा - फोटो : demo pic
वहीं एक और हादसा मंगलवार रात 8.30 बजे सेल्स टैक्स बैरियर के पास राधा स्वामी संत्संग घर के सामने हुआ। पुलिस के अनुसार, गुरविंदर सिंह निवासी नंनहेड़ा और उस का दोस्त दलेल सिंह अपनी बाइक से बनूड की तरफ आ रहे थे। अचानक अंधेरे में सड़क के किनारे खड़े ट्रक में गुरविंदर सिंह की बाइक टकरा गई।

 इस कारण वह गंभीर रूप में घायल हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना गोल्डन ओके पैलेस के पास हुई। जानकारी के अनुसार, गांव खलोर निवासी सुनील कुमार (31) स्विफ्ट डिजायर कार से बनूड से गांव जा रहे थे।

उनकी कार पैलेस के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सुनील की कार में फंसकर मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे हवलदार परमजीत सिंह ने बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिए।

 वहीं जीरकपुर  के ढकोली में पिछले दिनों गुरुद्वारा  साहिब श्री बाउली साहिब के पास हादसे में जख्मी हुई पचास साल की महिला कह इलाज के दौरान मौत हो गई। यह महिला 6 जून को गुरुद्वारा साहिब के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें