फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना से चार की मौत, 882 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शनिवार को कोरोना से जहां चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 882 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से दो चंडीगढ़ और दो मरीज पंचकूला के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 294, मोहाली के 374 और पंचकूला के 214 लोग हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शनिवार को जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई उनमें से सेक्टर-12 निवासी 96 वर्षीय वृद्धा ने इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ा। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। वहीं, सेक्टर-37 निवासी 87 वर्षीय वृद्ध की मौत जीएमसीएच-32 में हुई। वह भी कोरोना संक्रमित होने के साथ सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। 2 मरीजों की मौत के बाद शहर में कोरोना मृतकों की संख्या 374 हो गई है।
कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण से सितंबर जैसी भयावह स्थिति पैदा होती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। बता दें कि बीते साल सितंबर में चंडीगढ़ में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा था। इस महीने शहर में कोरोना से जहां 105 लोगों की जान गई थी, वहीं 7672 लोग संक्रमित हुए थे। सितंबर जैसे हालात न हों इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की जा रही है। साथ ही जांच भी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 1914 लोगों की कोरोना की जांच की, जिनमें से 294 संक्रमित मिले। वहीं, 168 की रिपोर्ट आनी बाकी है। तेजी से बढ़ते संक्रमित मरीजों से शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 2532 पर पहुंच गई है। उधर, शनिवार को एकांतवास में रखे गए 192 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अन्य दिनों की तुलना में मनीमाजरा से काफी कम पॉजिटिव केस सामने आए। मनीमाजरा के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि सेक्टर 22 से सबसे ज्यादा 23 पॉजिटिव केस मिले। इसके अलावा सेक्टर 19, 20, 21 से 10-10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, सेक्टर 11 से 9, सेक्टर 38, 39 व सेक्टर 40 से 9-9, सेक्टर 41 व 48 से आठ-आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें