किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मौजूदा आईपीएल सीजन-10 में सात मैचाें में से तीन मैच इंदौर में खेलेगी। जबकि 4 मुकाबले अपने होम ग्राउंड मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में खेलेगी। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की इस सीजन की शुरुआत राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के साथ 7 अप्रैल से होगी। यह मुकाबला होलकर स्टेडियम इंदौर में खेला जाना है। आयोजकाें ने इससे पहले पहले मैच के लिए 600 रुपये से लेकर 8 हजार 500 रुपये की टिकट के दाम रखे गए है। यह टिकट बुक माई शो और डब्ल्यूडब्ल्यू. किंग्स इवेलन पंजाब. इन पर बुक कर लिए जा सकते हैं।
मोहाली में यह होंगे मुकाबले
- 28 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सन राइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 8 बजे मुकाबला होगा।
- 30 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स शाम 4 बजे से मैच खेला जाएगा।
- 7 मई को किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लॉयंस की टीमें आपस में भिड़ेंगी शाम 8 बजे से
- 9 मई को किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइर्ड्स के बीच मैच होगा शाम 8 बजे से।