फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: चार आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला, मोहाली के डीसी को अतिरिक्त चार्ज

Mon, 16 Mar 2020 08:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, आईएएस अधिकारियों में, रवनीत कौर जो एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पावर तैनात रहते हुए पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन की चेयरपर्सन-व-मैनेजिंग डायरेक्टर और वन एवं वन्य जीव विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-व-वित्त कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार देख रही थीं, को अब एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-व-वित्त आयुक्त वन एवं वन्य जीव लगाया गया है। 

विज्ञापन


जल संसाधन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ए, वेणु प्रसाद जिन्हें प्रिंसिपल सेक्रेटरी माइन्स एंड जियोलॉजी का अतिरिक्त जिम्मा दिया हुआ था, को इन पदों के साथ-साथ प्रिंसिपल सेक्रेटरी पावर और चेयरमैन-व-मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इनके अलावा नियुक्ति के लिए उपलब्ध जसकिरण सिंह को स्पेशल सेक्रेटरी जेल के खाली पद पर तैनात करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पीआरटीसी पटियाला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मोहाली के डीसी गिरीश दायलान जो सिविल एविएशन के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा संभाल रहे थे, को अब मुख्य प्रशासक गमाडा मोहाली का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में, एडिशनल सेक्रेटरी (पावर) राजीव कुमार गुप्ता को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी और सेक्रेटरी पंजाब स्टेट इंफॉर्मेशन कमिशन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मानसा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) राजदीप सिंह बराड़ को बदलकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) बठिंडा लगाया गया है जबकि बठिंडा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) सुखप्रीत सिंह सिद्धू को बदलकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मानसा तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जालंधर की सचिव नयन को बदलकर भूमि अधिग्रहण अधिकारी पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) जालंधर लगाया गया है। इनके अलावा जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी के एडीशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर बरजिंदर सिंह जोकि भूमि अधिग्रहण अधिकारी पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) जालंधर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को उनके मुख्य कार्यभार के साथ सेक्रेटरी आरटीए जालंधर का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

 फरीदकोट के असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) हरदीप सिंह जोकि सचिव आरटीए फरीदकोट का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे, को अब असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) जालंधर लगाया गया है। संसदीय मामलों के डिप्टी सेक्रेटरी रविंदर सिंह अरोड़ा को बदलकर असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) बरनाला लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेस) बरनाला का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। डिप्टी सेक्रेटरी (जेल) तरसेम चंद को बदलकर सेक्रेटरी आरटीए फरीदकोट लगाने के साथ ही असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) फरीदकोट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें