फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही सरकार को घेर रहे बीजेपी विधायक, गर्माया सियासी माहौल, बचाव में उतरे मंत्री

Tue, 25 Dec 2018 11:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधायक
विज्ञापन

अहीरवाल के एक मंत्री और तीन विधायकों के सीएम मनोहर लाल के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने के बाद प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा भाजपा में बगावत पर पार्टी के नेता और मंत्री बचाव की मुद्रा में उतर आए हैं। इस विरोध को जहां मुख्यमंत्री घर की बात कह रहे हैं वहीं विपक्ष भी इसे लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है।

विज्ञापन


वहीं एक दिन पहले गुरुग्राम में विधायक बिमला चौधरी की अगुवाई में प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले बावल विधायक और जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल ने इसे कम्युनिकेशन गैप कहा है। वहीं सत्ताधारी दल में इस विरोध पर विपक्षी दल भी चुटकी ले रहे हैं।

सीएम के खिलाफ पीसी करना कम्युनिकेशन गैप खत्म करना था : डॉ. बनवारी लाल
 जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारीलाल ने कहा कि गुरुग्राम में सीएम के खिलाफ प्रेस कान्फ्रेंस करने के पीछे उनका मकसद कम्युनिकेशन गैप खत्म करना था। पटौदी विधायक बिमला चौधरी की परेशानियां मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए अन्य विधायकों के साथ पीसी की थी। हालांकि मंत्री कम्युनिकेशन गैप के कारणों का खुलासा करने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि पटौदी विधायक को कुछ परेशानियां थीं। उनसे मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जो कम्युनिकेशन गैप बन गया था, वह खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
ये कोई खास बात नहीं है। जो लोग ऐसी बातें कह रहे हैं, वे सभी मेरे कार्यक्रमों में साथ थे। कहीं एकाध छोटी-मोटी घटना हो जाए तो उसे इतना बड़ा विषय बनाने का कोई कारण नहीं है। नाराजगी की कोई बात नहीं है, अगर है तो उसे दूर कर लिया जाएगा। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री 

सुनी जानी चाहिए बात: धनखड़
नाराज विधायकों और मंत्री की बात सुनी जानी चाहिए। विकास कार्यों में भेदभाव जैसी बात तो प्रदेश में नहीं दिखती। फिर भी अगर चार विधायक अपनी अनदेखी की बात कह रहे हैं तो सीएम को उनकी बात सुननी चाहिए। - ओपी धनखड़, कृषि मंत्री 

राव इंद्रजीत की राजनीति : कैप्टन अजय यादव
यह सब केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के दबाव की राजनीति है। राव राजनीति के मौसम वैज्ञानिक हैं, समय देखकर राजनीति में कब पलटी मारनी है उसमें माहिर हैं। इसी तरह कांग्रेस के शासनकाल में उन्होंने पार्टी बदली थी अब उसी राह पर चल रहे हैं। राव अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठ की राजनीति करके जनता को गुमराह करते हैं। -  कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व कांग्रेसी मंत्री

शिकायतों को दूर कर अपनों को मना लेंगे : राम बिलास शर्मा
भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। यह किसी एक खानदान की पार्टी नहीं है। सभी विधायक सप्ताह में एक बार मिलते रहते हैं, लेकिन इसमें कभी ऐसी बात सामने नहीं आई। पटौदी विधायक सहित अन्य विधायकों को शिकायत है तो उसे दूर किया जाएगा। अपनों को मना लिया जाएगा। - रामबिलास शर्मा,  शिक्षा मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें