फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लोन अफसर से कैश लूटने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू/डेराबस्सी। थाना हंडेसरा पुलिस ने गांव सिंहपुर के पास ग्रुप लोन अधिकारी से हजारों रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे गिरोह को 24 घंटे में काबू कर लिया है। लुटेरों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की, अभिषेक कुमार उर्फ अभी, रोहित कुमार उर्फ लाडी, लवप्रीत सिंह उर्फ रवि चारों निवासी रानी माजरा, थाना हंडेसरा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि मनजीत निवासी गणेश विहार अंबाला कैंट ने शिकायत में कहा कि वह आरबीएम फाइनेंसर व लिमिटेड कंपनी दिगावर जैन धर्मशाला टिंबर मार्केट अंबाला में ग्रुप लोन अधिकारी के तौर पर नौकरी करता है। वह ग्रामीण महिलाओं को ग्रुप लोन दिलवाता है और उनसे किस्तें इकट्ठी करता है। 16 अगस्त को वह अपनी मोटरसाइकिल पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्थानीय छह महिलाओं से लोन की किस्तों की कुल रकम 15330 रुपये एकत्र कर गांव रानी माजरा से सहजादपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव सिंहपुर के निकट पहुंचा तो पीछे से दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी मोटरसाइकिल उन उसके मोटरसाइकिल के आगे रोक दी। लुटेरों ने उसे धक्का देते हुए उसका बैग छीन लिया। इसके बाद वह बैग लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि बैग में इकट्ठी की किस्तों की रकम के अलावा कंपनी का आई कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। इसकी सूचना उसने तुरंत अपने बैंक मैनेजर अमित कुमार को दी। इसके बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस को शिकायत दी तो उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर वारदात करने वाले गिरोह के उक्त चार शातिरों को काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें