फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खरड़ में प्लॉट दिलवाने के नाम पर चंडीगढ़ के व्यक्ति से ठगे साढ़े तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ में 100 गज का प्लॉट दिलवाने के नाम पर व्यक्ति से दो लोगों ने 3.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह वासी गांव मोहाली और शिव कुमार वासी दशमेश नगर झुग्गियां रोड खरड़ के रूप में हुई है। रघुनाथ मांझी की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रघुनाथ मांझी वासी सेक्टर-39 ए चंडीगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसने 2021 में खरड़ में प्लॉट खरीदना चाहता था। इसके लिए उसके साथ काम करने वाले शिवकुमार ने उसे जसविंदर सिंह के साथ मिलाया, जिसने उसे विश्वास दिलाया कि वह पिछले कुछ सालों से खरड़ इलाके में कोठियां बनाकर बेचता है। उसने जसविंदर के 100 गज का प्लॉट खरीदने का सौदा 25 लाख रुपये में तय किया और उसे चार लाख बयाना दे दिया। उस समय शिव कुमार ने गवाह के रूप में दस्तखत भी किए। बाद में आरोपी ने न उसे प्लॉट नहीं दिया। उसने जब जसविंदर से दिए रुपए मांगे तो उसने उसे 50 हजार रुपये वापस कर दिए। इस तरह आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उससे साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें