कार्यक्रम में मौजूद चीफ इंजीनियर से प्रशासक से पूछा- यह काम कितने समय में समाप्त हो जाएगा। चीफ इंजीनियरा ने 6 माह का समय मांगा तो राज्यपाल ने कहा कि आठ महीने का समय दिया। काम की गुणवत्ता कम नहीं होनी चाहिए पैसे की आवश्यकता पड़ी तो और दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आठ महीने बाद उद्घाटन में फिर आएंगे।
कमिटी बनाना ठीक लेकिन कट वाली न हो
कार्यक्रम में पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने मांग किया कि यहां होने वाले काम के लिए एक कमेटी बना दिया जाए जो इसकी निगरानी कर सके। इसमें कुछ स्थानीय लोग और इलाके के पार्षद को रखना चाहिए, जिसका राज्यपाल ने समर्थन किया और कहा कि यह होना चाहिए। हालांकि अक्सर यह देखा गया कि इस तरह की समिति में कट का खेल शुरू हो जाता है। यह नहीं होना चाहिए। बोला कि कई जगह कट मारना धंधा बन गया है। आदमी को ईमानदारी से काम करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद ने राज्यपाल से चितकारा स्कूल के सामने की सड़क को जल्द बनाने की मांग उठाई। बताया कि मौजूदा समय न्यू चंडीगढ़ जाने वाले लोगों के लिए यह सबसे प्रमुख रास्ता है। उसके अलावा बोटैनिकल गॉर्डन के पास की सड़क पर पुलिस का नाका लगाने की मांग उठाई, जिससे कि यहां से गुजरने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला, नगर आयुक्त अमित कुमार समेत कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।