फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर ने होंडा सिटी कार मारी टक्कर, 20 मीटर घिसटती चली गई और फिर ग्रिल में जा घुसी

Tue, 14 Jan 2020 12:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्टर-9 में मटका चौक पर रात को एक फॉर्च्यूनर कार ने होंडा कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक बच - फोटो : ??? ???? ????????
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मटका चौक पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने एक होंडा सिटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 20 मीटर घसीटती चली गई। मामले की सूचना सेक्टर 3 थाना पुलिस को दी गई। मौके से फॉर्च्यूनर गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है। इसे जब्त कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


होंडा सिटी कार (सीएच01एएक्स 6572) के चालक गुजराल सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-7 निवासी है। वह किसी काम से गए थे। रात को सेक्टर-16 स्टेडियम चौक की तरफ से सेक्टर-7 अपने घर लौट रहे थे। मटका चौक पर पहुंचे तो उनकी कार को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर मारकर चालक वाहन समेत फरार हो गया, जबकि उनकी कार करीब 20 मीटर तक घिसटती हुई रोड के किनारे लगी लोहे की ग्रिल में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि यह नंबर मोहाली निवासी करनैल सिंह के फॉर्च्यूनर कार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें