फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त धमनियों के जल्द इलाज में फायदेमंद है यह तकनीक

Fri, 03 Jan 2014 09:15 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला निवासी 49 वर्षीय राजिंदर सिंह क्षतिग्रस्त आर्टरी (धमनी) के साथ फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे थे। उनकी छाती से काफी ब्लड बह चुका था।
विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल के वस्कुलर सर्जरी के डॉयरेक्टर राजीव जिंदल के नेतृत्व में टीम ने राजिंदर की छाती की मुख्य धमनियों के अंदर स्टंट ग्राफ्ट लगाया। साथ ही लोकल एनेस्थीसिया के प्रभाव में छोटी सी प्रक्रिया से सिर्फ दो दिनों के अंदर वह स्वस्थ होकर घर लौट गए।

कुछ ऐसा ही केस मोहाली के रहने वाले एक और मरीज 67 वर्षीय शंभू नाथ का था। उनके दिमाग की ओर जाने वाली मुख्य धमनी (आर्टरी) में एक उभार था। उनके इलाज के लिए ‘चिमनी प्रक्रिया’ की गई।
विज्ञापन


जहां दिमाग को ब्लड सप्लाई देने की खातिर दो स्टंट को चिमनी की शेप में फिट किया गया। इसके बाद अब वह पूरी तरह तंदरुस्त हैं।

वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. जिंदल ने बताया कि अगर वे यहां न आते तो कुछ ही घंटों में शायद उन्हें जान गंवानी पड़ती। उन्होंने बताया कि इस तरह के ज्यादातर मरीजों में दूसरी गंभीर बीमारियां भी घर करती हैं। जैसे हृदय रोग, फेफड़ों की दिक्कत, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज।
विज्ञापन


ये सब बीमारियां ऐसे मरीजों के लिए ओपन चेस्ट ऑपरेशन (चीर-फाड़ से) में मुश्किल पैदा करती हैं। जो कि बीमारी का परंपरागत इलाज है। यहां स्टंट ग्राफ्टिंग ट्रॉमा को कम करती है और रिकवरी जल्द से जल्द होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें