फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में रंजिश में पूर्व सरपंच की छह गोली मारकर हत्या, भाभी ने भागकर बचाई जान

Fri, 19 Jul 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सब-डिवीजन बाबा बकाला के कस्बा बुताला के गांव कमोके के पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह की गुरुवार दोपहर बुताला पेट्रोल पंप के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिस समय कत्ल हुआ, मृतक की भाभी कुलदीप कौर उसके साथ थी और उसने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


कुलदीप कौर ने अपने गांव के ही लखविंदर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने लखविंदर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लखविंदर को एनडीपीएस एक्ट में अरेस्ट किया था। इन दिनों वह जमानत पर बाहर था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत लखविंदर की प्रॉपर्टी अटैच की हुई थी। 

लखविंदर को शक था कि मनमोहन सिंह ने उसकी मुखबिरी की थी। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। गुरुवार दोपहर मनमोहन तहसील में अपने एक मुकदमे की तारीख भुगतने के लिए जा रहा था। उसके साथ उसकी भाभी भी थी। 
विज्ञापन


जब दोनों बुताला पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे लखविंदर ने फायरिंग कर दी। मनमोहन सिंह को छह गोलियां लगी। खून से लथपथ मनमोहन सिंह को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लखविंदर सिंह घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें