फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास दोस्त से मिलने पत्नी संग अचानक पहुंचे पूर्व पीएम

Sun, 11 Dec 2016 12:55 AM IST
विशाल शंकर/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
दोस्त से मिलने पहुंचे मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेगें.....................। इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ कर रहे हैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और क्रिड के वाइस चेयरमैन डॉ. रछपाल मल्होत्रा। दोनों की करीब 56 सालों की दोस्ती आज भी बरकरार है।
विज्ञापन


इस दोस्ती को और मजबूत करने शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपने दोस्त के घर मोहाली पहुंचे। वह यहां फेज-5 स्थित मकान नंबर 1058 में रहने वाले  उनके करीब 56 वर्ष पुराने दोस्त व क्रिड के एग्जुकेटिव वाइस चेयरमैन डॉ. रछपाल मल्होत्रा के घर उनकी पत्नी डॉ. तजिंदर मल्होत्रा का हाल चाल जाने के लिए आए थे। 

जिक्रयोग है कि डॉ. तजिंदर की सेहत कई दिनों से खराब चल रही है। दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे डॉ. मनमोहन सिंह यहां करीब एक घंटा रुके। इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी भी उनके साथ थीं। 
विज्ञापन


डॉ.  सिंह के आने को लेकर पूरे फेज 5 में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसपीजी से लेकर पंजाब पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी वहां सुबह से ही तैनात कर दिए गए थे।
विज्ञापन

हर सुख दुख के दोनों परिवार साथी

दोस्त से मिलने पहुंचे मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
डॉ. मनमोहन सिंह जब मल्होत्रा के घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बीएमडब्लू से उतरते ही मल्होत्रा को सेलूट मारा और उनके घर के अंदर चले गए। यहीं नहीं जाते समय डॉ. मनमोहन सिंह ने मीडिया कर्मियों का भी हाथ उठाकर अभिनंदन किया। 

इस मौके मल्होत्रा ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह उनके स्कूल व कालेज टाइम के दोस्त हैं और उनकी दोस्ती करीब 56 वर्ष से ज्यादा की है। वह पहले भी उनके घर आ चुके हैं। आज भी वह अपनी निजि तौर पर यहां उनसे उनकी पत्नी का हाल चाल जाने के लिए आए थे। 

हर सुख दुख के दोनों परिवार साथी
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और मल्होत्रा की दोस्ती जितनी पुरानी है उतनी ही गहरी है। भले ही दोनों परिवार अलग-अलग जगह पर रहते हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे के सुख दुख में बराबर शिरकत करते हैं। 

इससे करीब 15 दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी पहले डॉ. रछपाल सिंह मल्होत्रा के घर आई थी साथ ही मल्होत्रा की पत्नी का हालचाल पूछ कर गई थी। इससे पहले जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब भी इनकी पत्नी यहां आती रहीं हैं। 

काई लेकल लीडर नहीं दिखा
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का मोहाली दौरा पूरी तरीके से निजी रहा। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे फेज 5 पहुंचे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के स्वागत के लिए कोई कांग्रेस का लोकल लीडर नहीं दिखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें