फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, जारी होना था नोटिस

Fri, 06 Aug 2021 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

छाबड़ा ने कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखेंगे, जिसमें वह इस्तीफे की डिटेल से जानकारी देंगे।
विज्ञापन
प्रदीप छाबड़ा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना था। शुक्रवार सुबह प्रदीप छाबड़ा ने एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वह जल्द ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखेंगे, जिसमें वह इस्तीफे की डिटेल से जानकारी देंगे।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का मुद्दा छाया रहा था। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में हुई बैठक में छाबड़ा को भी आने का निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वे निजी कारणों का हवाला देकर नहीं आए। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदीप छाबड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी मौजूद रहे।  


पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता एचएस लक्की ने बताया कि बैठक में पार्टी ने प्रदीप छाबड़ा की हालिया बयानबाजी का कड़ा संज्ञान लिया है। बैठक में कहा गया कि प्रदीप छाबड़ा खुले तौर पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि और आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। पार्टी विरोधी गतिविधियां करने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें