फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में राजा वड़िंग: पूर्व विधायक पिरमल सिंह धौला कांग्रेस से निष्कासित, इस वजह से पार्टी ने उठाया ये कदम

Mon, 12 Sep 2022 01:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद से ही पिरमल सिंह धौला हलका भदौड़ में पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाकर चल रहे थे। इसका कांग्रेस ने सख्त संज्ञान लिया और अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक पिरमल सिंह धौला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक पिरमल सिंह धौला को पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजा वड़िंग से मिलकर चंडीगढ़ से लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह लक्की पक्खो ने बताया कि सोमवार को वह प्रेसवार्ता कर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भी पिरमल धौला को पार्टी से निष्कासित करने के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन


बता दें आम आदमी पार्टी की टिकट से 2017 में पिरमल सिंह धौला भदौड़ सीट से विधानसभा का चुनाव जीते थे। उन्होंने सुखपाल सिंह खैरा के साथ आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। 2022 विधानसभा चुनाव में हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट की खातिर खूब भागदौड़ लगाई लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को मैदान में उतार दिया था। 

प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद से ही पिरमल सिंह धौला हलका भदौड़ में पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाकर चल रहे थे। इसका कांग्रेस ने सख्त संज्ञान लिया और अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें