तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ का शुक्रवार को निधन हो गया। करीब 80 वर्षीय जत्थेदार नंदगढ़ ने मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बूड़ागुज्जर जेल रोड के पास स्थित उनके फार्म हाउस पर होगा।
जत्थेदार नंदगढ़ मार्च 2003 से लेकर जनवरी 2015 तक तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार रहे। इससे पहले वे 1996 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के सदस्य भी चुने गए थे। उन्हें अपनी बेबाक वाकशैली के लिए जाना जाता था। गौरतलब है कि जेल सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नदंगढ़ उनके बेटे हैं, जो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ रहने के चलते उनकी देखभाल कर रहे थे।