फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक तवंर बोले- कांग्रेस का दिल्ली में जो हाल हुआ, उससे भी बुरा हरियाणा में होने वाला है

Fri, 14 Feb 2020 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार ( हरियाणा)
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का दिल्ली में जो हाल हुआ है, उससे भी बुरा हरियाणा में होने वाला है। वर्ष 1989 के बाद कई राज्यों में कांग्रेस नहीं आई है।

विज्ञापन


इसका कारण राज्यों के बड़े नेता दूसरी पार्टियों से सेटिंग कर लेते हैं। यही मॉडल हरियाणा में भी आ गया है। यही कारण है कि 31 विधायकों को रजाई में बैठा रखा है। कांग्रेस विलुप्त प्रजाति बनने की ओर अग्रसर है।

एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. तंवर ने आरोप लगाया कि मैच फिक्सिंग करने वाले कांग्रेस के नेता पार्टी की दुर्गति कर रहे हैं और कई नेताओं को शून्य सीट आने पर भी खुशी हो रही है। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की एक भी सीट न आने पर तंज कसा कि पहले पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी उपभोक्ता को शून्य देख लेने की बात कहता था लेकिन आज कल कहता है कि कांग्रेस देख लो।
विज्ञापन


पी. चिदंबरम के ट्वीट पर दिल्ली की महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी के क्या कांग्रेस को राज्यों में अपनी दुकान बंद कर देनी चाहिए... वाले बयान पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए तंवर ने कहा कि कांग्रेस बंद नहीं करेगी तो जनता कांग्रेस की दुकान बंद कर देगी। 

 
विज्ञापन

करनाल में 16 को की जाएगी रणनीति और रोड मैप की घोषणा 
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि 16 फरवरी को करनाल में होने वाले स्वाभिमान समारोह में आगे की रणनीति और रोड मैप की घोषणा की जाएगी। यह कार्यक्रम स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने वाले मेरे साथियों ने रखा है। नई पार्टी बनाने के सवाल को डॉ. तंवर टाल गए और कहा कि स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने वाले साथियों के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा, जिसकी घोषणा 16 को की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ नवदीप गोदारा, जयपाल सिंह लाली, मंगतराम भी थे।

तंवर ने ली समर्थकों की मीटिंग, कांग्रेसी व भाजपाई हुए शामिल
अशोक तंवर ने एक होटल में अपने समर्थकों की मीटिंग ली और उनसे आगामी रणनीति पर चर्चा की। खास बात यह रही कि तंवर के समर्थक रहे कुछ कार्यकर्ता जो आजकल या तो कांग्रेस से ही जुड़े हैं या फिर भाजपा में शामिल हो चुके हैं, वे भी इस मीटिंग में शामिल हुए। डॉ. तंवर करनाल में 16 फरवरी को आयोजित होने वाले स्वाभिमान समारोह को लेकर हिसार आए थे। 

पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और फिर अपने समर्थकों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में भाजपा में शामिल हो चुके ईश्वर मालवाल, भाजपा नेता रवि सरदाना और कांग्रेसी नेता कुलबीर सोहेल भी नजर आए। इसके अलावा कई अन्य नेता कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मीटिंग में शामिल रहे। 
मैं मीटिंग में शामिल नहीं हुआ। आज तंवर का जन्मदिन था, वह मना रहे थे और उसकी बधाई देने के लिए गया था। - ईश्वर मालवाल, भाजपा नेता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें