फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के संग सचिन तेंदुलकर अमृतसर पहुंचे, स्वर्ण मंदिर में माथा टेक की अरदास

Fri, 21 Dec 2018 08:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर शुक्रवार शाम को गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे। अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ जब सचिन श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोग हवाई अड्डे के टर्मिनल में उमड़ पड़े। वहां तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने सचिन और उनकी पत्नी को सुरक्षा घेरे में लिया।

विज्ञापन


 टर्मिनल में खड़े लोगों में सचिन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी थी। हवाई अड्डे के बाहर जमा मीडिया से भी सचिन ने बात नहीं की। कड़ी सुरक्षा के बीच वे काले रंग की मर्सिडीज में वहां से रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार सचिन अमृतसर में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आए हैं। सचिन गुरु नगरी के गांधी मैदान में 1991 में एक इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। सचिन ताज होटल में रुके है जहां पुलिस ने कड़ी सुरक्षा कर दी है। इस दौरान सचिन तेंदुलकर पत्नी के साथ श्री हरमंदिर साहिब भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने अरदास की । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें