फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने तड़के घर से उठाया, रोपड़ जेल ले गई

Tue, 17 Oct 2023 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)

सार

पूर्व विधायक कुलबीर जीरा ने कुछ दिन पहले बीडीपीओ जीरा दफ्तर के समक्ष सरपंचों की मांगों को लेकर धरना दिया था। बीडीपीओ जीरा का आरोप है कि कुलबीर सिंह अपने साथियों के साथ उनके दफ्तर के अंदर घुसे थे और सभी कमरों पर कब्जा कर लिया था। साथ ही वहां रखे सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ भी की थी। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुलबीर जीरा गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी काम में बाधा पहुंचाने एवं रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार तड़के पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कुलबीर को स्थानीय अदालत पेश किया, जहां से उन्हें 31 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में फिरोजपुर जेल भेज दिया गया। फिरोजपुर जेल में गैंगस्टरों से जीरा की जान को खतरा होने का हवाला देते हुए उन्हें रोपड़ जेल शिफ्ट कर दिया है। 

विज्ञापन


जीरा के सिटी थाने में कुलबीर सिंह समेत 80 लोगों पर बीडीपीओ दफ्तर में घुसकर दस्तावेजों से छेड़छाड़ एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 13 अक्तूबर को केस दर्ज किया था। बता दें कि बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कुलबीर ने सरकारी मुलाजिमों को काम नहीं करने दिया था। साथ ही सरकारी रिकॉर्ड को भी नुकसान पहुंचाया था।

यह भी पढ़ें: Highcourt: सहमति संबंध पर निजी दृष्टिकोण जैसा भी हो, प्रेमी जोड़ों का सुरक्षा देने का कर्तव्य न भूले पुलिस

विज्ञापन


 

 

आरोप: फर्जी सर्टिफिकेट से प्लांट बांट रहे आप विधायक 

रोपड़ जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान कुलबीर जीरा ने मीडिया से कहा कि आप विधायक नरेश कटारिया व उनके समर्थक फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर गांव में रिहायशी प्लांट बांट रहे हैं। इस मुद्दे को उजागर करने के लिए जीरा के बीडीपीओ दफ्तर के समक्ष धरना दिया था। मंगलवार को कुलबीर सिंह मीडिया के सामने जीरा हलके के आप विधायक नरेश कटारिया व पुलिस की ओर से किए जा रहे गलत कार्यों की पोल खोलने वाले थे। 

हमारी आवाज दबाना चाहती है सरकार: वड़िंग

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीरा की गिरफ्तारी पर कहा है कि आप सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। हम चुप नहीं बैठेंगे और बदले की इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। रोपड़ जेल भेजे जाने के दौरान भी जीरा समर्थकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें