फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य में सुधार, लेकिन पीजीआई से अभी नहीं मिली छुट्टी

Tue, 04 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सोमवार को पीजीआई से छुट्टी नहीं मिली। पीजीआई सूत्रों का कहना है कि वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, मगर वीवीआईपी पेशेंट होने के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर पीजीआई कोई रिस्क लेना नहीं चाहता। बता दें कि शनिवार को दिल्ली जाते वक्त उनका बीपी बढ़ गया था, जिससे उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। उसके बाद उन्हें पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पीजीआई के कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी के डाक्टरों ने उनका चेकअप किया था। अब कार्डियोलॉजी के डाक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक एक दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें