फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल बोले, मैं तो क्या, कोई मुख्यमंत्री गोली चलाने को नहीं कह सकता

Tue, 18 Sep 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बादल (मुक्तसर) (पंजाब)
विज्ञापन
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि चाहे वे हों, या मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हों या किसी अन्य राज्य का मुख्यमंत्री। कभी गोली चलाने को नहीं कह सकते। कौन सा मुख्यमंत्री चाहेगा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में अमन-चैन का माहौल बिगड़े। बादल बोले कि उन्होंने तो दो बजे डीजीपी को कहा था कि सारा काम अमन-शांति से करें, कोई गलत काम न हो। 

विज्ञापन


बहिबल कलां में जो गोली चली, वो चार घंटे बाद चली। पूर्व सीएम गांव बादल स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबी में कभी भी रैली कर सकते हैं। इससे शिअद को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शिअद सच्चाई के रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने जिंदगी में कई जंग लड़ी हैं। जबकि कैप्टन सरकार कोरे झूठों में संलिप्त है। बादल ने दावा किया कि जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट में उनके खिलाफ कुछ भी एतराज योग्य नहीं है। पूरी रिपोर्ट तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नहीं पढ़ी होगी। शायद मीडिया के बड़े हिस्से ने भी पूरी रिपोर्ट नहीं पढ़ी होगी। 

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह गर्मख्यालियों के साथ मिलकर पंजाब के हालात बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से लगाए गुमराह करने वाले प्रचार के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी को गुमराह नहीं किया। उन्होंने आज तक जो भी बात कही, सच कही है। बादल ने कहा कि वह निजी तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह या अन्य किसी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनकी नीतियों के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन सरकार सच्ची है तो बेअदबी के मामलों संबंधी सीबीआई से जांच वापस क्यों ली। इस मौके पर समाना के गांव घ्योरा से पूर्व सीएम से मिलने पहुंचे दिव्यांग शिअद वर्कर गुरजीत सिंह ने भी उनसे मुलाकात की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें