फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल आप विधायक रहीं, आपने क्या किया? सवाल पूछने पर पूर्व सीएम ने युवक को जड़ा थप्पड़

Mon, 06 May 2019 01:39 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
संगरूर के गांव बुशहरा में रविवार को कांग्रेसी प्रत्याशी केवल ढिल्लों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल से एक युवक ने सवाल पूछ लिया। इस पर भट्ठल भड़क गईं। 
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने युवक को सवाल पूछने से रोका, लेकिन युवक फिर सवाल पूछने लगा। इस पर भट्ठल ने मंच से नीचे उतरकर युवक को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद माहौल गरमा गया। जब लोग नारेबाजी करने लगे तो भट्ठल तुरंत गाड़ी में बैठकर मौके से निकल गई।

जानकारी के अनुसार अनुसार बुशहरा में बीबी भट्ठल कांग्रेस के प्रत्याशी केवल ढिल्लों के पक्ष में मंच से भाषण दे रही थी। इसी दौरान एक युवक ने सवाल किया कि वह 25 वर्ष इस हलके में विधायक रहीं, उन्होंने हलके में क्या किया। 
विज्ञापन


साथ ही उसने रोजगार के बारे में भी सवाल पूछा। इस पर बीबी भट्ठल बिफर गई। वह तुरंत मंच से नीचे उतरने लगी। जब युवक ने दोबारा सवाल किया तो बीबी भट्ठल ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। अन्य समर्थकों ने युवक के खींचकर पीछे हटाया। मामला गरमाने पर लोगों ने केवल सिंह ढिल्लों, बीबी भट्ठल और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


CBSE Board 10वीं परीक्षा 2019 का परिणाम देखने के लिए क्लिक करें

देश-विदेश और राज्यों की हर छोटी बड़ी हिंदी न्यूज पढ़ने के लिए अमर उजाला वेबसाइट पर क्लिक करें । 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें