फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्य बॉक्सिंग कोच शिव सिंह द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चयनित, इनके ही कार्यकाल में विजेंदर ने ओलंपिक में जीता था ब्रांज मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज तैयार करने वाले पूर्व मुख्य बॉक्सिंग कोच शिव सिंह को लाइफटाइम कैटेगरी में द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुना गया है। शिव सिंह का नाम राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 की सूची में शामिल किया गया है। खेल और खेलों में उत्कृष्ट कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन

शिव सिंह 2016 में स्पोटर््स अथॉरिटी ऑफ इंडिया चंडीगढ़ से मुख्य बॉक्सिंग कोच के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने अपने 37 साल के करिअर में 25 साल राष्ट्रीय टीम के साथ काम किया है। वह बताते हैं कि 1996 में जर्मनी से वापस आकर सब जूनियर नेेशनल टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद 1999 में जूनियर टीम के हेड कोच बने और 2001 से 2010 तक सीनियर टीम के कोच रहे। उनके कार्यकाल में ही विजेंदर ने ओलंपिक 2008 में ब्रांज मेडल जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में बॉक्सिंग टीम ने 10 गोल्ड मेडल जीते थे। इसी दौरान ताईवान में जूनियर वुमन चैंपियनशिप 2015 में टीम इंडिया ने पहली बार तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीता था। शिव ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय बॉक्सिंग टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक में मेडल जीतने का दम रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें