फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में सांस्कृतिक संध्या बनी चुनावी अखाड़ा

Thu, 06 Mar 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव की घोषणा के पहले ही दिन पंजाब यूनिवर्सिटी में सांस्कृतिक संध्या चुनावी अखाड़ा बन गई।
विज्ञापन


देश में होने वाले लोस चुनाव का पीयू में भी असर देखने को मिला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की शिरकत ने युवाओं में भी जोश भर दिया।

बुधवार शाम पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) की ओर से शाम-ए-हिंदुस्तान का आयोजन किया गया।

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। नितिन गडकरी ने चुनावी माहौल का फायदा उठाया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला एंटरप्रेन्योर बनें। साथ ही कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इच्छाशक्ति की जरूरत होती है।
विज्ञापन


अपने भाषण के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट के लटकने का भी जिक्र किया और इसे बीजेपी के आते ही पूरा कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर बीजेपी नेता संजय टंडन सहित कई बीजेपी नेता मौजूद थे। इस मौके पर पीयू में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन की शुरूआत करने वाले फाउंडर प्रेसिडेंट नरेंद्र गुर्जर ने नितिन गडकरी के सामने बीजेपी ज्वाइन की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें