कर्ण देव कांबोज रादौर से टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने श्याम सिंह राणा को टिकट दिया था। इससे नाराज कांबोज ने मिलने पहुंचे सीएम नायब सैनी से हाथ नहीं मिलाया था। आज उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
भाजपा के पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वे रादौर से टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने श्याम सिंह राणा को टिकट दिया था। इससे नाराज कांबोज ने मिलने पहुंचे सीएम नायब सैनी से हाथ नहीं मिलाया था। आज उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
कांबोज भूपेंद्र हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। वही कांबोज के इस कदम से भाजपा को झटका लगा है। कर्ण देव कांबोज हरियाणा में ओबीसी वर्ग के बड़े नेता हैं। कांबोज समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। कांबोज ने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।