फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद टकसाली में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह, सुखबीर बादल पर जमकर बरसे

Thu, 07 Feb 2019 11:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल जेजे सिंह
विज्ञापन

पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह शिरोमणि अकाली दल (बादल) का दामन छोड़ शिरोमणि अकाली दल टकसाली में शामिल हो गए। पार्टी का दामन छोड़ते थी जनरल जेजे सिंह सुखबीर बादल पर जमकर बरसे। पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने से पहले शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने उन्हें पहले पूरा सम्मान दिया, इसके बाद चुनाव मैदान में उन्हें पराजित करने के लिए कैप्टन के साथ मिलकर साजिश रची। विधानसभा चुनाव में उन्हें 12 हजार मत पड़े। 

विज्ञापन


यह वोट पटियाला के बुद्धिजीवी वर्ग के थे। शिअद का वोट बैंक कहां शिफ्ट हुआ, अब यह सीक्रेट नहीं है। सुखबीर ने पटियाला के चुनाव मैदान में उतरने से पहले उन्हें एक बड़ी तोप बता कर कैप्टन को चुनाव में हराने का दावा किया गया। चुनावी जंग में सुखबीर बादल ने उसी तोप को नकारा करने के लिए कैप्टन के साथ राजनीतिक सांठगांठ की। सुखबीर बादल ने विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें कई रैलियों में सिरोपा देकर सम्मानित किया। सुखबीर के इस जाल में फंसकर वह शिअद में शामिल हुए थे।  

Trending Videos
विज्ञापन

जेजे सिंह ने शिअद (टकसाली) का दामन थामने के बाद बादल परिवार पर आरोप लगते हुए कहा कि सेना के पूर्व प्रमुख को इस परिवार ने धोखा दिया। चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्हें एहसास हो गया था कि वह उस राजनीतिक पार्टी में फंस गए हैं, जिनके नेताओं को पंजाब से कोई लगाव नहीं है।

लोगों के वोट लेकर सत्ता के नशे में लोगों से दूर रहने वाले सुखबीर बादल व उनके साथियों ने शिअद के उस संविधान की भी कोई परवाह नहीं रही। जिसे आधार बना कर सिखों के पूर्वजों ने सिख धर्म की रक्षा के लिए दल का गठन किया था।

बादल परिवार को आगामी लोकसभा चुनाव में हराने का संकल्प लेते हुए जेजे सिंह ने कहा कि इस परिवार ने उनका सम्मान मिट्टी में मिलाया है। अब वह इस परिवार के राजनीतिक अस्तित्व को खत्म करने के लिए लोगों के बीच जाएंगे। बादल दल के साथ नहीं रहना, इसके बारे में उन्होंने दिसंबर 2018 में फैसला लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

शिअद (ट) के अध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने जनरल जेजे सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया की आगामी कुछ दिनों में बादल दल के कई सीनियर नेता उनकी पार्टी में शामिल होंगे। ब्रह्मपुरा ने कहा कि बादल परिवार व कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में पराजित करने के लिए पंजाब डेमोक्रेटिव फ्रंट जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर देगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें