फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पूर्व मंत्री बृज मोहन सिंगला का आकस्मिक निधन

Sat, 28 May 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बृज मोहन सिंगला का निधन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कभी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे जींद निवासी बृज मोहन सिंगला का आकस्मिक निधन हो गया है। सिंगला पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मंत्री सिंगला आज रोहतक के एक सेंटर पर डायलसिस करवाने आये थे, वहां आकस्मिक उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व मंत्री सिंगला के नाम हरियाणा की सियासत में उस समय उभरा था, जब उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। सिंगला का कहना था कि भाजपा ज्वाइन कराते समय बींरद्र सिंह ने उन्हें चुनाव में टिकट दिलाने का वादा किया था।

उन्होंने बीजेपी को बेईमान पार्टी बताते हुए कहा था कि बीरेंद्र सिंह ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है और टिकट अपनी पत्नी को दिलाया है। टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व मंत्री बृजमोहन सिंगला ने बीजेपी को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें