फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा बलों ने संभाली कमान

Thu, 10 Apr 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में 10 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने 45 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों, 20 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों एवं भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति की है। इसके अलावा, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 74 कंपनियों को भी तैनात किया गया हैं।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर हरियाणा पुलिस का एक कर्मचारी और एक होमगार्ड स्वयंसेवक तैनात रहेगा। इसके अलावा, सभी संवदेनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल की सात कंपनियों को मतगणना केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। जहां पर ईवीएम मशीनों को मतदान के बाद सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा के साथ लगती उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

100 से ज्यादा अंतरराज्यीय बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा, राज्य के भीतर 350 से ज्यादा नाके भी लगाए गए हैं।

स्पेशल वायरलेस कम्युनिकेशन ग्रिड स्थापित
मतदान के दिन संचार व्यवस्था को दुरस्त बनाने के लिए पूरे राज्य के लिए स्पेशल वायरलेस कम्युनिकेशन ग्रिड स्थापित की गई हैं।

सभी जिलों में पुलिस कंट्रोल रूम की टेलीफोन लाइनों को बढ़ाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की संभावित घटना होने पर पुलिस से आसानी से संपर्क साधा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें