अगर आप चंडीगढ़ की जूनियर फुटबाल टीम में शामिल होना चाहते हैं तो जल्दी से इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराएं। ग्रास रुट से फुटबाल में रुचि बढ़ाने के लिए जूनियर फुटबाल कैंप की शुरुआत की जा रही है। यह सातवां सत्र होगा।
स्कूल स्तर से प्रतिभाएं खोजने के लिए हर साल यह कैंप लगाया जाता है। इसमें देश भर से प्रतिभावान बच्चों की परफॉरमेंस देखी जाएगी। इस कैंप में पांच बेहतरीन बच्चे तराशे जाएंगे। इन बच्चों को एडवांस ट्रेनिंग के लिए जर्मनी भेजा जाएगा। जहां पर जर्मनी के प्रसिद्ध क्लब में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
बच्चे आनलाइन खुद रजिस्टर करवा पाएंगे
फुटबाल कैंप के लिए पंजाब और हरियाणा के बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन खुद आनलाइन कर पाएंगे। आवेदन करने वाले बच्चों को खुद को फुटबॉल खेलते हुए एक वीडियो बनाना होगा, जिसे आवेदन करते समय जमा करवाना होगा। जो एक मिनट से अधिक का नहीं होगा। बच्चे इस वेबसाइट http://www.joinifc.in/ पर रजिस्टर करवा सकते हैं।
नेशनल फिनाले में चुने जाएंगे पांच खिलाड़ी
देश के हर जगह से स्कूलों और ऑनलाइन प्रक्रिया से शीर्ष चुने जाने वाले 60 प्रतिभागियों को 31 जुलाई को पुणे में होने वाले नेशनल फिनाले में हिस्सा ले सकेंगे। जहां पर शीर्ष पांच खिलाड़ियों को जर्मर्नी के लिए चुना जाएगा।