फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा सौ साल पुराना फुटबाल क्लब पहली बार चंडीगढ़ में खेलेगा

Wed, 04 May 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फुटबाल क्लब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के सबसे पुराने फुटबाल क्लबों में शुमार मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब पहली बार चंडीगढ़ में खेलने जा रहा है। कोलकाता में 1891 में इस क्लब की स्थापना हुई थी। इस क्लब ने देश को कई नामी फुटबाल खिलाड़ी दिए हैं। मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब आई लीग के दूसरे चरण में खेल रहा है।
विज्ञापन


वीरवार को यह क्लब स्थानीय मिनर्वा क्लब से मैच खेलेगा। यह मैच सेक्टर-17 स्थित फुटबाल क्लब में शाम चार बजे होगा। आईलीग के दूसरे चरण में मिनर्वा एकेडमी प्वाइंट टेबल में कुल 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, जबकि मोहम्मडन स्पोर्टिंग 7 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। वीरवार को खेले जाना वाला मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

दोनों टीमों के हौसले बुलंद
दो मैच में जीत दर्ज करने के बाद मिनर्वा एकेडमी की टीम के हौसले बुलंद हैं। मिनर्वा एकेडमी ने अपने होम ग्राउंड पर डेंपो क्लब और लोन स्टार कश्मीर को हराया है। वहीं मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने कोलकाता में पिछले मैच में नैरोका फुटबाल क्लब को हराया।
विज्ञापन


सेक्टर-17 के ग्राउंड में बहाया पसीना
मिनर्वा क्लब के कोच सुरिंदर सिंह ने कहा कि यह जानते हुए कि हमारे सामने देश के सबसे बेहतरीन क्लब की टीम होगी। इसके बावजूद हमारी टीम जीत के लिए पूरा जोर लगा देगी। वहीं मोहम्मडन स्पोर्टिंग टीम के कोच सुभरता भट्टचार्य ने कहा कि आई लीग में मिनर्वा अभी तक बेहतर करती आ रही है। हम उनकी टीम पर नजर बनाए हुए हैं। पूरी रणनीति के साथ ही टीम मैदान में उतरेगी। बुधवार को फुटबाल स्टेडियम सेक्टर-17 में दोनों टीमों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें