फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: बरगाड़ी बेअदबी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, केस को अन्य राज्य में शिफ्ट करने की मांग, 30 को सुनवाई

Sun, 22 Jan 2023 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

बेअदबी केस में चार्जशीट डेरा अनुयायियों में से 5 आरोपियों सुखजिंदर सिंह सन्नी, शक्ति सिंह, रणजीत सिंह भोला, निशान सिंह व बलजीत सिंह ने पिछले साल दिसंबर में याचिका दाखिल की थी। याचिका में तर्क दिया है कि इन्हीं घटनाओं में चार्जशीट प्रदीप सिंह कटारिया की कोटकपूरा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और उन्हें भी धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीन घटनाओं में चार्जशीट डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों ने अपनी जान को खतरा होने का अंदेशा जताकर सुप्रीम कोर्ट में दस्तक दी है। उन्होंने इस केस की सुनवाई पंजाब से बाहर किसी अन्य राज्य में शिफ्ट करने का आग्रह किया है। उच्चतम न्यायालय ने इस याचिका पर पंजाब सरकार की रिपोर्ट तलब की है और अगली सुनवाई 30 जनवरी को रखी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेअदबी केस में चार्जशीट डेरा अनुयायियों में से 5 आरोपियों सुखजिंदर सिंह सन्नी, शक्ति सिंह, रणजीत सिंह भोला, निशान सिंह व बलजीत सिंह ने पिछले साल दिसंबर में याचिका दाखिल की थी। याचिका में तर्क दिया है कि इन्हीं घटनाओं में चार्जशीट प्रदीप सिंह कटारिया की 10 नवंबर 2022 को कोटकपूरा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और उन्हें भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। ऐसे हालात में केस को पंजाब से बाहर किसी अन्य राज्य में सुनवाई के लिए भेजा जाए। इस याचिका पर उच्चतम न्यायालय के दो जजों के बैंच ने सुनवाई के बाद पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की है और सुनवाई की तारीख 30 जनवरी तय की है। 

बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित एक अन्य डेरा अनुयायी महिंदरपाल बिट्टू की कुछ समय पहले नाभा जेल में हत्या कर दी गई थी। उस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने जमानत पर चल रहे डेरा अनुयायियों को सुरक्षा भी मुहैया कर दी थी और प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या के समय उनकी सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड जवान भी गोली लगने से घायल हुआ था। प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या के बाद फरीदकोट की अदालत में चल रहे बरगाड़ी बेअदबी केस की सुनवाई के समय कोई भी आरोपी अदालत में नहीं पेश हो रहा। एक दिन पहले शनिवार को हुई सुनवाई के समय भी सभी आरोपी डेरा अनुयायियों ने सुरक्षा कारणों के हवाले से अपनी हाजिरी माफ करवाई थी, जबकि डेरा प्रमुख वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें