जौनसार बावर विकास समिति ने रविवार को सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में भव्य कार्यक्रम पेश किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड की पौराणिक और लोक संस्कृति की झलकियां विरसू मंच देहरादून ने पेश की। इसमें सभी लोग परिवार सहित पारंपरिक परिधान में सजकर शामिल हुए।
समिति के महासचिव स्वराज सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम में शांति फ्लैट एवं फाउंडेशन के प्रबंधक निदेशक धनवीर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर पार्षद गुरबख्श रावत, गढ़वाल सभा के प्रधान कुंदन लाल उनियाल, महासचिव चंडी प्रसाद भट्ट के अलावा गढ़वाल के अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर संस्था की निर्देशिका-2014 का विमोचन किया गया। संस्था की वेबसाइट उत्तराखंड बीजेपी सेल के संयोजक और हेममुंड इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक बीएस बिष्ट ने लॉन्च की।