फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर, ठंड से दो की मौत

Wed, 17 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे ने प्रदेश में अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। जहां सड़क और ट्रैक पर वाहनों की रफ्तार थम गई है, वहीं कई जगह सड़क हादसों में जान का नुकसान भी हुआ है। ठंड के प्रकोप से प्रदेश में दो लोगों की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन


बुजुर्ग और चौकीदार की जान गई
सिरसा के डबवाली कस्बे में ठंड के कारण रेलवे स्टेशन पर एक 62 वर्षीय राजस्थान निवासी बुजुर्ग विचित्र सिंह की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने घर से रामदेवरा के दर्शनों के लिए निकला था। भिवानी के राजीव गांधी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में चौकीदार तरेंद्र ठाकुर (40) की ठंड की वजह से मौत हो गई।

हिसार में दो ट्रक भिड़े, चालक की मौत
हिसार में देवा मुकलान रोड पर धुंध में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में भैणी अमीरपुर निवासी और चालक 32 वर्षीय आजाद सिंह की मौत हो गई। हादसे में दूसरे ट्रक के चालक व परिचालक भी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


बस और ट्रेनों के पहिये थमे
कोहरे की वजह से ट्रेनें एक से 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं। उद्यान आभा तूफान मेल एक्सप्रेस साढ़े 15 घंटे देरी से जाखल पहुंची। इसके अलावा दर्जनों ट्रेनें लेट हैं। पूछताछ केंद्र पर फोन करके ही घर से चलें। लंबी दूरी की बसें भी लगभग एक घंटा देरी से चल रही हैं।

एक सप्ताह तक और बढ़ेगा कोहरा
करनाल। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक सप्ताह तक धुंध छाए रहने की आशंका है। शीत लहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आने वाले दिनों में धुंध अधिक रहेगी और शीत लहर चलेगी।

2.7 डिग्री पर पहुंचा नारनौल में पारा
नारनौल में सोमवार को ओलावृष्टि के बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के पास 2.7 डिग्री तक आ गया है। रेवाड़ी में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें