फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लौट आई सर्दी: घने कोहरे में लिपटा शहर, विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को आई दिक्कत

Mon, 03 Feb 2025 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने लगेगी। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में सर्दी एक बार फिर लौट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात में हल्के बादल छाए, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सुबह ठंड का अहसास बढ़ गया। सोमवार सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को फिर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने लगेगी।

विज्ञापन


एक्यूआई भी 200 से ज्यादा

शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार रहा। शाम सात बजे के करीब सेक्टर-22 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 220, सेक्टर-53 में 240 और सेक्टर-25 में 112 दर्ज किया गया। एक्यूआई एक मापदंड है, जो वायु में उपस्थित प्रमुख प्रदूषकों जैसे पीएम2.5, पीएम10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, ओजोन और कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर दर्शाता है। एक्यूआई का स्तर 0 से 50 के बीच होने पर हवा को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें